बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सभी पार्टियों के बीच सीटों का फॉर्मूला हुआ लगभग तय

महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन दोनों पक्षों का टिकटों के बंटवारे का पेंच अब सुलझता हुआ नज़र आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार NDA में बीजेपी 101-102,जदयू102-103,LJP 25-28,HAM 6-7, उपेन्द्र कुशवाहा 4-5 सीट पर लगभग राजी हो गए हैं.
जीतन राम मांझी थोड़े नाराज चल रहे थे पर स्थिति की नज़ाकत को समझते हुए अपने रुख़ में नरमी लाए हैं,ऐसी जानकारी मिली है।
चिराग़ पासवान को उनकी मां के लिए राज्यसभा का एक सीट देने का भाजपा ने वायदा किया है.
उपेन्द्र कुशवाहा को मंत्रिमंडल में जगह देने का भरोसा दिया गया है.
दूसरे पक्ष महागठबंधन में राजद सबसे ज़्यादा 138 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 52,VIP-15,पारस गुट-2 और JMM 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.बाकी की सीटें लेफ्ट के लिए छोड़ी गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर इसलिए चुनाव लड़ेगी क्योंकि डिप्टी सीएम की कुर्सी उसे मिलने वाली है।
चौबीस से अड़तालिस घंटे में दोनों पक्ष फ़ाइनल लिस्ट तैयार कर लेंगे ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है।
Election News Desk : Gobarsahi Times - GTNews18
Marriage Biodata Maker
Create Your Perfect Hindi Marriage Biodata
Professional templates • Customizable themes • Instant PDF download