© 2026 Gobarsahi Times. All rights reserved.
Developed by Gobarsahi Times Tech Team
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 10/2026 के अंतर्गत यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है। UPTET परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा।