© 2026 Gobarsahi Times. All rights reserved.
Developed by Gobarsahi Times Tech Team
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी – टीजीटी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत कुल 17,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।