संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) एवं नौसेना अकादमी (NA-I) परीक्षा 2027 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, रिक्तियों, परीक्षा पैटर्न एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जाँच अवश्य करें।
महत्वपूर्ण विवरण:
- आयोग: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- परीक्षा का नाम: NDA / NA-I परीक्षा 2027
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 02 दिसंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2026
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://upsc.gov.in/