राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता (PGT) भर्ती, विज्ञापन संख्या 06/2025 के गणित विषय का परिणाम और आरक्षित सूची 25 नवंबर 2026 को जारी कर दी है। अंग्रेज़ी, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, जीव विज्ञान, संगीत, पंजाबी, गृह विज्ञान और लोक प्रशासन के परिणाम 10 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच पहले ही जारी हो चुके हैं।