पाठ्यक्रम
UPSSSC PET 2026 – सिलेबस (विषयवार)
1. भारतीय इतिहास
प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत के इतिहास, महत्वपूर्ण घटनाओं एवं ऐतिहासिक विकास से संबंधित प्रश्न।
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, प्रमुख आंदोलनों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से संबंधित प्रश्न।
3. भूगोल
भारत एवं विश्व के भौतिक, आर्थिक एवं सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न।
4. भारतीय अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल अवधारणाएँ, आर्थिक विकास, नियोजन एवं सरकारी योजनाएँ।
5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति-निर्देशक तत्व, शासन व्यवस्था एवं लोक प्रशासन।
6. सामान्य विज्ञान
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं दैनिक जीवन में विज्ञान।
7. प्रारंभिक अंकगणित
संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात एवं समानुपात, औसत, समय एवं कार्य, समय-गति-दूरी तथा अन्य मूलभूत गणितीय विषय।
8. सामान्य हिंदी
हिंदी व्याकरण, शब्दावली, पर्यायवाची, विलोम, वाक्य शुद्धि एवं भाषा संबंधी प्रश्न।
9. सामान्य अंग्रेज़ी
अंग्रेज़ी व्याकरण, शब्दावली, वाक्य निर्माण, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन एवं भाषा कौशल।
10. तर्क एवं रीजनिंग
उपमा, कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान, श्रृंखला, वर्गीकरण एवं तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न।
11. समसामयिक घटनाएँ
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रश्न।
12. सामान्य जागरूकता
पुरस्कार एवं सम्मान, खेल, पुस्तकें एवं लेखक, महत्वपूर्ण दिवस, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सामान्य ज्ञान।
13. हिंदी अपठित गद्यांश
दो हिंदी अपठित गद्यांशों पर आधारित बोध एवं विश्लेषणात्मक प्रश्न।
14. ग्राफ विश्लेषण
बार ग्राफ, लाइन ग्राफ, पाई चार्ट, तालिका एवं अन्य डेटा विश्लेषण से संबंधित प्रश्न।
परीक्षा पैटर्न
UPSSSC PET 2026 परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ (0.25) अंक काटे जाएंगे।