© 2026 Gobarsahi Times. All rights reserved.
Developed by Gobarsahi Times Tech Team
असम राइफल्स (Assam Rifles) ने टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 354 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।